EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार जनशताब्दी की चपेट में आकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 1 1
    28 Jan 2026 23:11 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

#जियाउल हक खान डिस्ट्रिक इंचार्ज फास्ट न्यूज इंडिया चैनल पीलीभीत 

पीलीभीत जनपद में एक दर्दनाक रेल हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा थाना न्यूरिया क्षेत्र के न्यूरिया कॉलोनी स्थित रेलवे फाटक के पास हुआ, जहां एक व्यक्ति तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल थाना न्यूरिया पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष न्यूरिया सुभाष मावी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
मृतक की पहचान न्यूरिया कॉलोनी निवासी परफुल सरकार (50 वर्ष), पुत्र पंचानंद सरकार के रूप में हुई है। परफुल सरकार बुधवार दोपहर रेलवे फाटक के पास मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनकी आंखों की रोशनी कमजोर थी, जिसके चलते वह तेज रफ्तार ट्रेन का सही अंदाजा नहीं लगा सके और हादसे का शिकार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे टनकपुर से दिल्ली जा रही 12035 डाउन पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस पूरी रफ्तार में थी। इसी दौरान परफुल सरकार ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष सुभाष मावी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जैसे ही परफुल सरकार की मौत की खबर परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे