EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोचर को भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के आदेश से लहार एसडीएम ने कराया मुक्त
Link
  • 151186615 - KAPIL TRIPATHI 43 55
    28 Jan 2026 19:23 PM



एसडीएम लहार की बड़ी कार्यवाही*

चरनोई की भूमि से हटाया अतिक्रमण*

आलमपुर में 30–35 साल पुराना अतिक्रमण हटाया, चार बीघा शासकीय चरनोई भूमि मुक्त

आलमपुर।
आलमपुर तहसील से लगभग 50 मीटर की दूरी पर मुख्य हाईवे से लगी शासकीय चरनोई भूमि (सर्वे नंबर 928) पर बीते 30 से 35 वर्षों से अतिक्रमण किया गया था। चार बीघा की इस बहुमूल्य शासकीय भूमि को नायब तहसीलदार न्यायालय द्वारा विधिवत नोटिस जारी कर पूर्व में ही बेदखली का आदेश पारित किया गया था। आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।

एसडीएम लहार श्री विजय सिंह यादव के निर्देशन में तहसीलदार श्री दीपक शुक्ला, नायब तहसीलदार श्री महेश माहौर, राजस्व अमला एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान स्वयं एसडीएम लहार श्री विजय सिंह यादव भी मौके पर उपस्थित रहे।

नगर पालिका से जेसीबी बुलवाकर सर्वप्रथम चार बीघा भूमि पर खड़ी फसल को नष्ट कराया गया। इसके बाद सड़क किनारे अतिक्रमणकारी द्वारा की गई तार फेंसिंग को भी जेसीबी की सहायता से तोड़कर हटा दिया गया।

अतिक्रमण हटते ही गौ माता पहुंची चरने

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक भावनात्मक दृश्य भी देखने को मिला। जैसे ही शासकीय चरनोई भूमि अतिक्रमण से मुक्त हुई, उसी समय बड़ी संख्या में गौ माता खेत में चरने के लिए पहुंच गईं।

लापरवाह पटवारी पर कार्रवाई

आलमपुर मुख्यालय हल्के पर पदस्थ पटवारी संजीव जाटव द्वारा लापरवाही बरते जाने का मामला भी सामने आया। एसडीएम द्वारा जानकारी लेने पर पता चला कि पटवारी बिना सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित थे। इस पर एसडीएम लहार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी संजीव जाटव को हटाकर तहसील मुख्यालय लहार अटैच करने के निर्देश दिए। साथ ही आलमपुर हल्के का अतिरिक्त प्रभार पटवारी पंचम कुशवाहा को सौंपा गया।

सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

एसडीएम लहार श्री विजय सिंह यादव ने नायब तहसीलदार महेश माहौर (दबोह–आलमपुर) को सख्त निर्देश दिए कि चरनोई प्रवृत्ति की भूमि एवं मुख्य मार्गों से लगी अन्य बहुमूल्य शासकीय भूमियों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर आगामी सात दिनों में नोटिस जारी किए जाएं। विधिवत सुनवाई के बाद शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए, जिससे गौ माता के लिए चराई स्थल एवं भविष्य की शासकीय योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध हो सके और क्षेत्र के विकास को गति मिल सके। देखे भिण्ड से कपिल त्रिपाठी की रिपोर्ट 

20260128192040639675186.mp4

20260128192107484632755.mp4



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे