-
राजस्व भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, पुलिस के बाद अब प्रशासन से गुहार
-
इटावा में जमीन विवाद, बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जे की कोशिश
-
पीड़ित किसानों ने निष्पक्ष जांच और जमीन वापस दिलाने की मांग की
इटावा। जनपद इटावा की तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देसरमऊ में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार गाटा संख्या 67 कास्तकार की भूमि है, जबकि बगल के खेत गाटा संख्या 65 के काश्तकार सर्वेश, राजेश और रघुराज (पुत्र सालिगराम राजपूत) द्वारा दबंगई के साथ उसके खेत पर बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इस अवैध निर्माण का विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। परिजनों द्वारा पुलिस सहायता लेने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को फिलहाल रुकवा दिया गया। पुलिस ने पीड़ित को राजस्व विभाग में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।
पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपितों ने गाटा संख्या 65, 330 और 323 की सीमाएं नष्ट कर अपनी भूमि में मिला ली हैं। वहीं आरोप है कि सर्वेश कुशवाहा और रविंद्र कुशवाहा (पुत्र रामऔर्ती) की जमीन पर भी अवैध कब्जा किया गया है।
पीड़ित और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष राजस्व जांच कराई जाए और जिनकी जमीन पर अवैध कब्जा हुआ है, उन्हें उनकी भूमि वापस दिलाई जाए। पीड़ित का कहना है कि आरोपित दबंग किस्म के हैं और गांव में आए दिन विवाद करते रहते हैं।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब तक जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाता है। देखे इटावा से राजू की रिपोट

20260128151831702211204.mp4