फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । बसडीला सरदारनगर स्थित लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विज्ञान और नवाचार से जुड़ा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी विद्यालय के पूर्व छात्र एवं टीम स्पेस दर्शन के फाउंडर एंड सीईओ रघुवीर गुप्ता के नेतृत्व में रॉकेट्री प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें सफलतापूर्वक रॉकेट लॉन्चिंग कर विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की व्यवहारिक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर टीम स्पेस दर्शन के सदस्य आकाश राव, अमित गुप्ता एवं राज जायसवाल ने भी छात्रों के साथ मिलकर रॉकेट लॉन्चिंग कर अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार तथा स्पेस टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि विकसित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी द्वारा रघुवीर गुप्ता एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि इसी संस्थान के पूर्व छात्र आज नई पीढ़ी को विज्ञान एवं अंतरिक्ष शिक्षा से जोड़ रहे हैं।
रघुवीर गुप्ता ने बताया कि भविष्य में उनका लक्ष्य अधिक से अधिक स्कूलों तक रॉकेट्री, प्लैनेटेरियम, AI एवं रोबोटिक्स जैसे कार्यक्रम पहुँचाना है, ताकि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी आधुनिक विज्ञान से जुड़ सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने रॉकेट लॉन्चिंग को उत्साहपूर्वक देखा और इसे अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
