-
जमीन विवाद में दबंगई, पुलिस के बाद अब राजस्व विभाग से कार्रवाई की मांग
-
इटावा में काश्तकार की जमीन पर अवैध निर्माण, गांव में तनाव का माहौल
-
राजस्व जांच की मांग, पीड़ितों को उनकी जमीन दिलाने की अपील
इटावा। जनपद इटावा की तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देसरमऊ में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार वह गाटा संख्या 67 का काश्तकार है, जबकि बगल के खेत गाटा संख्या 65 के काश्तकार सर्वेश, राजेश और रघुराज (पुत्र सालिगराम राजपूत) उसके खेत पर बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध और दबंगई के साथ कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इस अवैध निर्माण का विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज और मारपीट की। परिजनों द्वारा पुलिस सहायता लेने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। पुलिस ने पीड़ित को अपनी शिकायत राजस्व विभाग में दर्ज कराने की सलाह दी है।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा गाटा संख्या 65, 330 और 323 की सीमाएं नष्ट कर उन्हें अपने खेत में मिला लिया गया है। साथ ही सर्वेश कुशवाहा और रविन्द्र कुशवाहा (पुत्र रामऔर्ती) की जमीन पर भी कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित और ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिनकी जमीन पर अवैध कब्जा हुआ है, उन्हें उनकी भूमि वापस दिलाई जाए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और गांव में आए दिन विवाद करते रहते हैं। वहीं आज पुनः अवैध निर्माण की कोशिश की आशंका जताई जा रही है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाता है। देखे इटावा से राजू की रिपोट


20260128140926231330282.mp4
20260128141023419211307.mp4
20260128141132426864366.mp4