EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिदपुर के ग्राम बनी में ओलावृष्टि से किसानों की फसले बर्बाद, भारी नुकसान
Link
  • 151188310 - SANJAY 43 55
    28 Jan 2026 13:30 PM



  1. तेज बारिश और ओलों ने मिनटों में उजाड़ी मेहनत, किसान बदहवास

  2. रबी फसलों को भारी नुकसान, प्रशासन से मुआवजे की मांग

  3. खेतों में बिछ गई फसलें, ग्राम बनी के किसान रोते नजर आए

  4. प्राकृतिक आपदा की मार, छोटे किसानों पर संकट गहराया

मध्य प्रदेश उज्जैन। ग्राम बनी में अचानक आई तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। खेतों में खड़ी गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य रबी फसलें ओलों की मार से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कई स्थानों पर फसलें पूरी तरह जमीन पर बिछ गईं और दाने झड़ गए।

किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है। ओलावृष्टि के बाद खेतों में नुकसान का मंजर देखकर किसान सदमे में हैं।

ग्राम बनी के छोटे किसान नारायण चौधरी ने रोते हुए बताया कि उनकी पूरी फसल नष्ट हो गई है और अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके। देखे महिदपुर से  संजय जाट की खास खबर 

151188310

 

20260128132837370350506.mp4

20260128132845674477245.mp4



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना