EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कुसम्ही बाजार में स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता़: बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेता हुऐ सम्मानित
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 43 54
    28 Jan 2026 12:37 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गोरखपुर, कुसम्ही बाजार।  एनसी एकेडमी में 77वें गणतंत्र दिवस पर शुरू हुई पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शाम 6 बजे समापन हो गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना था।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इनमें कबड्डी, स्लो साइकिल रेस, 150 मीटर दौड़, शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट मैच और खो-खो शामिल थे। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता, श्रीमती रानी मिश्रा, सत्येंद्र मिश्रा, शिक्षिकाएँ पूजा, सीमा, काजल, सिमरन, सुमन, मुन्नी, स्नेहा, तथा शिक्षक दुर्गेश, सिद्धांत और अभिषेक सहित समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। इस पूरे आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और खेल भावना का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
स्लो साइकिल रेस में निहाल कुमार ने पहला स्थान, आदर्श ने दूसरा स्थान और दीपांशु गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
150 मीटर दौड़ में लड़कों की श्रेणी में संजीव कुमार पहले, निहाल कुमार दूसरे और समरथ विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की श्रेणी में अनुष्का ने पहला, नेहा ने दूसरा और आंशिक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट मैच में कक्षा 8 के आर्यन निषाद की टीम विजयी रही। उनकी टीम में सत्यम पाल, सुमित, निहाल, मनीष, प्रविंद, मनीष, दीपांशु प्रजापति और समरथ विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कबड्डी के फाइनल में लड़कों की टीम में कप्तान विशाल मौर्य के साथ राज पासवान, समरथ विश्वकर्मा, दीपांशु, सुमित कुमार, अनुज और आदर्श शामिल थे। लड़कियों की टीम में कप्तान काजल के साथ शालिनी, आराध्य, निहारिका, नंदनी, सिम्पल और दीप्ति मिश्रा ने हिस्सा लिया।
खो-खो के फाइनल में लड़कों की टीम में कप्तान सलमान खान के साथ ऋतिक कुमार, निहाल कुमार, अभिषेक कुमार, पवन, राघव, शिवम सिंह, विवेक अग्रहरी और सुमित शामिल थे। लड़कियों की टीम में कप्तान महिमा यादव के साथ शिवानी अग्रहरी, सेजल, रागिनी, रेनू, अनन्य, ऐश्वर्या, आयशा और अदिति ने प्रदर्शन किया। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे