EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिन्ता, तापमान में गिरावट
Link
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 32 55
    27 Jan 2026 21:00 PM



  • बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश से ठिठुरा बयाना, जनजीवन प्रभावित

  • रुदावल-रूपवास में बदला मौसम, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

  • बारिश और तेज हवाओं से बाजार रहे प्रभावित, किसान चिंतित

  • मौसम की मार: गेहूं-सरसों की फसलों को नुकसान की आशंका

 

राजस्थान बयाना । कस्बे में मौसम ने अचानक करवट ली है। सुबह से ही बयाना कस्बे के साथ-साथ रुदावल, रूपवास क्षेत्र में तेज बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तेज सर्दी का एहसास हुआ। सुबह और शाम ठंडी हवाओं के बाद हुई बारिश ने, ठंड को और बढ़ा दिया है। वहीं, इस बदलते मौसम से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण बयाना के बाजार भी प्रभावित रहे और अधिकतर दुकानें दोपहर 12 बजे तक ही खुल पाईं। मौसम की इस मार से किसान खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। तेज हवाओं और बारिश के चलते गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो फसलों पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से नजर रखी जा रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। देखे बयाना से हरिओम उपाध्याय की रिपोट 

20260127205647283700610.mp4



Subscriber

188588

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना