-
गणतंत्र दिवस पर बच्चों की देशभक्ति से गूंजा प्रकाश विद्या मंदिर
-
खेल और संस्कृति का संगम, प्रकाश विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस समारोह
-
77वें गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान
-
सिकंदरपुर के प्रकाश विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस आयोजित
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है। जहां 77 वा गणतंत्र दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं सिकंदरपुर क्षेत्र के बंसी बाजार स्थित प्रकाश विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय में धूमधाम के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह ने किया। वहीं विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। तो वहीं खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को कप व मेडल देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख केशव प्रसाद चौधरी ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ब्लॉक प्रमुख केशव प्रसाद चौधरी ने कहा की प्रकाश विद्या मंदिर के बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में खेल के क्षेत्र में अपना व अपने परिवार सहित क्षेत्र विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। यह क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।सह प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने कहा की जीवन ही संघर्ष है और हर दिन किसी न किसी कंपटीशन का सामना करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारे विद्यालय के बच्चों ने इस गणतंत्र दिवस के मौके पर जो प्रस्तुति दी है। सभी ने इंजॉय किया। मैं सभी छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। मैनेजिंग डायरेक्टर विनय कुमार सिंह ने कहा कि यह सब सभी के सहयोग से संभव हो पाया। प्रकाश विद्या मंदिर के विद्यार्थी लगन व मेहनत के बल पर पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि रखते हैं। मेरा प्रयास रहता है कि विद्यालय के बच्चे अपने माता-पिता विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन करें।
देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट
20260127183607337516547.mp4
2026012718365158244206.mp4
20260127183733969645141.mp4
20260127183755424228118.mp4
2026012718375669930602.mp4
20260127183916243384431.mp4
20260127183919696310427.mp4
20260127183923674235473.mp4
20260127183945623512368.mp4
20260127184003619260341.mp4
2026012718402777547258.mp4
20260127184101126627282.mp4
20260127184143109211408.mp4
