EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 32 54
    27 Jan 2026 15:06 PM



 सिकंदरपुर, बलिया। देशभक्ति के रंग और गौरव के भाव से सराबोर कठघरा बंशी बाजार स्थित आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी का प्रांगण आज सुबह देश के जयघोषों से गूंज उठा, जब विद्यालय परिवार ने पूरे उत्साह और गरिमा के साथ 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमा शंकर राजभर विद्यार्थी (सांसद सलेमपुर), विशिष्ट अधिकारी राम बच्चन राजभर (पूर्व ब्लाक प्रमुख) और जितेंद्र सोनी विजय सिंह (पूर्व जिला), सचिव सुमन तिवारी (सपा नेता) पंपी राजभर, उदित राजभर ,गुरु जलाल राजभर विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह (गुड्डू) तथा निर्देशिका निशु सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन किया गया।

ध्वजारोहण के साथ ही पूरा विद्यालय भारत माता की जय और वीर सपूत अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का पहला चरण स्वागत गीत से आरंभ हुआ l बच्चों की प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट थमने का नाम नहीं ले रही थी।

इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रमा शंकर राजभर जी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा— आज का दिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे उन वीर सपूतों के अदम्य साहस और बलिदान की याद दिलाने वाला पावन अवसर है। हमें उनकी कुर्बानियों को कभी भूलना नहीं चाहिए और इस आज़ादी को अक्षुण्ण रखना ही हमारी जिम्मेदारी है।
विद्यालय के हित व बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य को दृष्टिगत करते हुए माननीय सांसद महोदय जी ने गुरुकुल परिवार को एक आर ओ वॉटर प्लांट की भेंट दी l माननीय मुख्य अतिथि महोदय जी की यह सोच उनके उदार व्यक्तित्व का परिचायक है ।

विद्यालय के प्रबंध निर्देशक जय प्रताप सिंह ने कहा—
आज हम खुले आसमान में जो सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर सेनानियों की अमूल्य देन है, जिसे हमें सहेजकर रखना है।"
विद्यालय के प्रबंधक श्री जय प्रताप सिंह जी ने माननीय मुख्य अतिथि महोदय जी द्वारा आरो वाटर प्लांट भेंट किए जाने पर माननीय मुख्य अतिथि महोदय जी का संपूर्ण विद्यालय परिवार की तरफ से सहृदय आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी अजीत यादव तथा छात्र शौर्य प्रताप राय ने सहज और प्रभावी अंदाज में किया। अंत में प्रशासनिक प्रभारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

इस तरह आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का अनुपम संगम बन गया, जिसने उपस्थित हर व्यक्ति के मन में राष्ट्रप्रेम की नई ऊर्जा का संचार किया। रिपोट - अंगद कुमार 151004169



Subscriber

188610

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना