EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 33 54
    27 Jan 2026 14:41 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी/ इटावा। जनपद इटावा में भरथना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को उनकी उत्कृष्ट, निष्ठावान एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लगभग दस वर्षों तक उत्तम चरित्र, कर्तव्यनिष्ठा तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के आधार पर प्रदान किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद इटावा पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव द्वारा प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को यह पदक प्रदान किया गया।

अपने सेवाकाल के दौरान निरीक्षक विक्रम सिंह ने अपराध नियंत्रण, प्रभावी जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी कार्यकुशलता एवं साहसिक निर्णयों की सराहना समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा भी की जाती रही है। उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस विभाग में दस वर्षों तक बेदाग सेवा, अनुशासन एवं विशिष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।निरीक्षक विक्रम सिंह के सैकड़ों सराहनीय कार्यों में वर्ष 26 जनवरी 2006 को जनपद गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में एक ब्लॉक प्रमुख की हत्या के प्रयास में शामिल तीन आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान अकेले ही मार गिराना प्रमुख उपलब्धि रही, जिसकी प्रशंसा प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई थी।इसके अतिरिक्त जनपद कन्नौज में हुए दो व्यापारियों के अपहरण मामले में उन्होंने मात्र 48 घंटे के भीतर दोनों व्यापारियों को सकुशल बरामद कराते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई कराई, जो पुलिस प्रशासन की एक मिसाल बनी। ऐसे अनेक जटिल मामलों का सफल अनावरण कर उन्होंने पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ाई है।कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह को मिलने वाला यह सम्मान उनकी प्रतिबद्धता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जो पुलिस विभाग के लिए गौरव की बात है। रिपोर्ट - शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313 

 

 



Subscriber

188424

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे