EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत से उमरा के लिए रवाना हुए जायरीन, गढ़वा खेड़ा में हुआ भव्य विदाई समारोह
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 33 44
    27 Jan 2026 12:55 PM



दिल्ली होते हुए उमरा जाएंगे जायरीन, गांव-गांव से पहुंचे लोगों ने मांगी दुआएं

पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र से मंगलवार को बड़ी संख्या में जायरीन उमरा के पवित्र सफर के लिए रवाना हुए। गढ़वा खेड़ा से दिल्ली के लिए कूच करने से पहले जायरीन का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से हजारों लोग शामिल हुए। लोगों ने ‘नारे-ए-तकबीर’ के नारे लगाए और जायरीन से मुसाफा कर उनके उज्ज्वल और सकुशल सफर की दुआ मांगी।
दिल्ली के लिए रवाना होने वाले जायरीन में मससुल्ला खां, नसीम जहां, हाजी सबीरुल्ला खान, सीवा खातून, जियाउर रहमान, सहल खातून, जरीना बेगम, हाफिज रिजवान खां, मोहम्मद जान, बकाउल्ला खान और डॉक्टर इस्लाक अंसारी सहित कई अन्य लोग शामिल थे। गढ़वा खेड़ा से दिल्ली पहुंचने के बाद सभी जायरीन दिल्ली एयरपोर्ट से विमान द्वारा उमरा के लिए उड़ान भरेंगे।
उमरा जाने से पहले गढ़वा खेड़ा में मिलाद शरीफ का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर जायरीन का सम्मान किया। गांव के लोगों ने उनसे खाना-ए-काबा शरीफ में वतन, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए दुआ करने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि हज वर्ष में केवल एक बार होता है और इसमें लगभग 45 दिन लगते हैं, जबकि उमरा पूरे वर्ष कभी भी किया जा सकता है और इसकी यात्रा में कम से कम 21 दिन का समय लगता है। हर साल इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उमरा के लिए जाते हैं और इस वर्ष भी जायरीन में खासा उत्साह देखने को मिला। रिपोर्ट जियाउल हक खान  151173981



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे