EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ट्रैक्टर रैली, किसानों की समस्याओं को लेकर A C P हंडिया को सौंपा गया ज्ञापन
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 33 54
    26 Jan 2026 21:54 PM



उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर 

हंडिया। 77वें गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2026 के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर भव्य ट्रैक्टर रैली निकाली गई। यह रैली कैप कार्यालय मियांकापुरा से प्रारंभ होकर मियांकापुरा बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक गई तथा पुनः कैप कार्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

ट्रैक्टर रैली में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता देखने को मिली। रैली के दौरान किसान “किसान एकता जिंदाबाद”, “किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी” जैसे नारों के साथ अपनी मांगों को बुलंद करते नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

रैली के समापन के पश्चात भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा जिलाध्यक्ष रमीज नकवी, मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव एवं मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने सहायक पुलिस आयुक्त हडिया श्री शेषधर पांडेय को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है और उनकी उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित यह ट्रैक्टर रैली किसान एकता और अधिकारों की आवाज को मजबूती से सामने लाने का प्रतीक बनी। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260126215121023122314.mp4

20260126215149964115823.mp4

20260126215203866846157.mp4

20260126215308640765617.mp4



Subscriber

188452

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे