उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर
प्रयागराज के हंडिया तहसील अंतर्गत धनुपूर क्षेत्र स्थित आर. डी. एम. इंटरमीडिएट कॉलेज, परर्वा में आज गणतंत्र दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। और वहीं कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे कॉलेज के प्रबंधक एवं प्राचार्य जमुना प्रसाद शुक्ला तथा मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभा शंकर पाण्डेय द्वारा संपन्न कराया गया। और वहीं ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मौजूद अतिथियों और अभिभावकों का दिल जीत लिया। और वहीं कार्यक्रम में विशेष रूप से दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर आधारित एक प्रभावशाली नाटिका का मंचन किया गया, जिसके माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इसी दौरान कॉलेज प्रशासन द्वारा जिले की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा अनूशका को साइकिल देखकर सम्मानित किया गया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
इस अवसर पर आर. डी. एम. इंटरमीडिएट कॉलेज, परर्वा में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक संदेशों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर आर डी एम इंटरमीडिएट कॉलेज परर्वा के प्रबंधक जमुना प्रसाद शुक्ला व मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ० प्रभा शंकर पाण्डेय व प्राचार्य, महाविद्यालय धनुपूर डॉ० शुभा सिंह व विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक डॉ० सुनील विश्वकर्मा प्राध्यापक डॉ० आदित्य वर्मा व व्याख्यान लक्ष्मीकान्त मिश्र व महेंद्र कुमार पाण्डेय व गुलाबचन्द्र मिश्र व ओम प्रकाश मिश्र व राजेश कुमार दुबे व अभिषेक शुक्ल व कन्हैया लाल मिश्र व सत्यप्रकाश सिंह व डॉली मिश्र व शिवांश मिश्र व सोनू पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे । देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260126205333101833871.mp4
2026012620585550123250.mp4
20260126205941569407033.mp4
2026012621012845673111.mp4
20260126210328810266425.mp4
20260126210505470102420.mp4
2026012621071187240608.mp4
20260126210853036720168.mp4
20260126210954365105242.mp4
20260126211031720480242.mp4
20260126211123637406237.mp4
20260126211148887681536.mp4
20260126211230680487800.mp4
20260126211251066207236.mp4