EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस लाइन्स में गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह, अधिकारियों को मिला सम्मान।
Link
  • 151107994 - YUSUF KHAN AZAM KHAN 32 54
    26 Jan 2026 20:20 PM



यूपी के जनपद प्रतापगढ़ से 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन्स, प्रतापगढ़ में मुख्य समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी रहे, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न अधिकारियों को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मिश्रा, अदिति मोर, आईआरएस (आयकर), अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित अन्य अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं लोकसेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सभी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता-अखंडता तथा लोकसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरा आयोजन अनुशासन, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। देखिए यूसुफ खान की यह रिपोर्ट।

20260126201917387214207.mp4



Subscriber

188610

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना