यूपी ललितपुर। जनपद की तहसील मड़ावरा स्थित प्राथमिक विद्यालय परसाटा में गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
बताया गया कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, तभी से प्रतिवर्ष यह दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के अमूल्य योगदान की याद दिलाता है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अवधेश कुमार गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पंचायत सहायक इंदर सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला नामदेव सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश सेवा का संकल्प लिया। देखे परसाटा से पुष्पेंद्र कुमार की रिपोट 151186532
20260126140948062144856.mp4
