यूपी के हरदोई जनपद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर देश की अखंडता और एकता पर प्रकाश डाला गया। पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रत्येक भारतीय को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए तथा ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे देशवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
साथ ही यह संदेश दिया गया कि पुलिस बल सदैव भारत माता की सेवा के लिए तत्पर रहे और अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करता रहे। देखे विनीत कुमार गुप्ता की रिपोट
20260126104608352817680.mp4
