EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने इंग्लिश ओलंपियाड में 46 मेडल जीतेः जोनल स्तर पर भी अपनी सीट सुरक्षित की
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 0 0
    24 Jan 2026 16:54 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गोरखपुर। सरदार नगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इंग्लिश ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस परीक्षा में स्कूल के छात्रों ने कुल 46 गोल्ड मेडल जीते और जोनल स्तर पर अपनी सीट भी सुरक्षित की। कक्षा 1 से अभिनव कुमार, अक्षिता दुबे, अराध्या सिंह और अद्विका ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। कक्षा 2 से आकृति शाह, आस्था सिंह, अथर्व मणि त्रिपाठी, सिद्धि शर्मा, कृतिका सहानी और आयांश त्रिपाठी को गोल्ड मेडल मिले। कक्षा 3 से आरव कुमार, दिशा चौहान, कार्तिक सिंह, वरुण कुमार मौर्या और आहना त्रिपाठी ने गोल्ड मेडल जीते। कक्षा 4 से अरनव कुमार, मृत्युंजय यादव, प्रवीन चौरसिया और सार्थक जैसवाल को गोल्ड मेडल प्राप्त हुए। कक्षा 5 से लव जायसवाल, दृष्टी मिश्रा, कार्तिकेय जैसवाल और स्वरा दिक्षित ने गोल्ड मेडल हासिल किए। कक्षा 6 से अमित कुमार, आयुष चौहान और संस्कार विश्वकर्मा को गोल्ड मेडल मिले। कक्षा 7 से अभिराज मल्ल, निलेश विश्वकर्मा, प्रांजल यादव, अभिक चतुर्वेदी और अदिति शुक्ला ने गोल्ड मेडल जीते। कक्षा 8 से प्रत्युषा पाण्डेय, ऋषभ गुप्ता, संस्कार वर्मा, अधिराज माथुर और हर्षित सिंह को गोल्ड मेडल प्राप्त हुए। कक्षा 9 से अभिषेक यादव, सौरभ कुमार मिश्रा और विनायक जायसवाल ने गोल्ड मेडल हासिल किए। कक्षा 10 से अदिति राय, अदिति कुमारी गुप्ता और विद्या पासवान को गोल्ड मेडल मिले। कक्षा 11 से शिवांश सिंह और कक्षा 12 से आस्था पाण्डेय, अनुष्का चतुर्वेदी तथा दिव्यांशी ने गोल्ड मेडल जीते। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. आर. के. मिश्रा ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे कस्बों के बच्चे भी इंटरनेशनल स्तर पर इतना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, यह गर्व की बात है। स्कूल चेयरमैन ई. अरविंद त्रिपाठी, स्कूल निदेशक तूलिका त्रिपाठी और शैलेन्द्र त्रिपाठी ने मेडल विजेता छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि वर्टेक्स स्कूल क्षेत्र का नंबर 1 स्कूल ऐसे ही नहीं बना है, इसके पीछे शिक्षकों का अथक परिश्रम है। उन्होंने आगे कहा कि विगत वर्षों में स्कूल के छात्रों ने हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है और यह लय आगे भी बनी रहेगी, क्योंकि स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करता है। जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे