EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन
  • 151140893 - MOHD ANEESH 0 0
    23 Jan 2026 16:30 PM



जेठवारा। कटरा गुलाब सिंह के अमर जनता इंटर कॉलेज मैदान में आगामी 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से बाबू गुलाब सिंह राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना करेंगे। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि रानीगंज विधायक डॉ आर के वर्मा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। सभासद प्रतिनिधि इंद्रेश प्रताप सिंह, दीपक जायसवाल व रिजवान अहमद प्रतियोगिता के प्रमुख सहयोगी हैं। वॉलीबॉल के जाने-माने रेफरी भानु प्रताप सिंह, राम कैलाश सरोज, रामराज सरोज , विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। प्रतियोगिता के विशेष सहयोगी करमचंद कौशल, डॉ पी एन मिश्रा, जगनारायण अग्रहरि, उत्तम कौशल,सूरज मिश्रा, धर्मचंद कौशल, अजय कौशल, घनश्याम गिरि, सुजीत कुमार,अखिल सिंह पिंटू. मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र पटेल. दिनेश अग्रहरि, घनश्याम अग्रहरि आदि हैं। प्रतियोगिता की विजेता तथा उपविजेता टीम को आकर्षक नकद धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। यह जानकारी व्यवस्थापक समिति के सदस्य राजेश कुमार यादव ने देते हुए क्षेत्र के वॉलीबॉल प्रेमियों तथा टीमों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर आयोजन को यादगार बनाने की अपील किया है। मोहद अनीश 151140893 



Subscriber

188481

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे