रामपुर जिला रोडवेज पर किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट, एक गंभीर घायल रोडवेज बस स्टैंड पर किन्नरों के दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि बसों में गुजारा (बधाई/रोज़गार) मांगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान एक गुट की किन्नर सिमरन रानी को दूसरे गुट के किन्नरों ने बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट करने वालों में शैजी, फुरैरी, आलिया, सम्राट, रूबीना और सोफिया शामिल हैं। इतना ही नहीं, आरोप है कि तानिया गुट के एक किन्नर ने कैंची से सिमरन रानी के बाल काट दिए और शैजी किन्नर ने कटे हुए बालों को सड़क पर फेंक दिया, जिससे पीड़िता को अपमानित भी किया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है। बताया जा रहा है कि तानिया किन्नर, रामपुर जिले में सक्रिय किन्नरों की बॉस मानी जाती हैं और यह पूरा विवाद उसी के गुट से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।देखे रामपुर से मुज्ज़मिल खान की खास रिपोर्ट
20260122221504088344881.mp4
20260122221529055774305.mp4
2026012222173426068041.mp4
20260122221740360420857.mp4
20260122221829492637370.mp4
20260122221853173884358.mp4
20260122221915944858362.mp4
20260122222009710546322.mp4
20260122222013945572072.mp4
