आगरा। नकाबपोश बदमाशों द्वारा भाई के साथ घर आ रही महिला पर तमंचे के बट से घायल कर गहने लूट लिये थे। जिसमें घायलों का मेडीकल होने के कारण पुलिस को मजबूरन तीन महीने के बाद मुकदमा दर्ज करना पड़ा है। 11 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर बाह की रहने वाली राधा अपने छोटे भाई कृष्णा के साथ ससुराल में करवाचौथ का सामान देकर स्कूटी से वापस अपने माइके कस्बा पिनाहट के मुहल्ला मार लौट रही थी।तभी थाना पिनाहट के गांव कुकथरी पर पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करके तमंचा तानकर बाइक रोककर गले की सोने की चैन समेत करीब दस ग्राम सोने की लूट की।जिसका विरोध करने पर आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए राधा के सिर पर तमंचे के बट से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। बहने को बचाने पर कृष्णा ने एक बदमाश का नकाबपोश खींच लेने पर उसे पहचान लिया था। जिसका नाम सुनील निवासी बिजौली थाना बाह है। महिला को पुलिस ने घायल अवस्था में उपचार के लिए भेज दिया था। महिला तब से मुक़दमा लिखवाने के लिए लगातार पुलिस के चक्कर लगा रही थी। लेकिन पुलिस मुकदमा नहीं लिख रही थी। किन्तु महिला की मेडीकल रिपोर्ट आ जाने पर राधा देवी की तहरीर पर पुलिस को मजबूरन तीन माह के बाद 21 जनवरी 2026 को मुकदमा दर्ज करना पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक पिनाहट मनोज कुमार ने बताया कि अब तक मामले की जांच की जा रही थी। प्रथम दृष्टया मामला फर्जी मालूम पड़ रहा था। किन्तु मेडीकल रिपोर्ट आ जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रामनिवास 151112186
