EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर की प्रगति समीक्षा
  • 151044786 - JABIR ALI 0 0
    21 Jan 2026 22:08 PM



यूपी हापुड़ उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक द्वारा जनपद में निर्माणाधीन पुलिस लाइन एवं निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में बने इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा उपमुख्यमंत्री, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। उपमुख्यमंत्री ने जीएमडीआईसी को निर्देश दिए कि किसी भी उद्योगकर्ता को कार्य में कोई समस्या न आए। एमएसएमई में पंजीकृत उद्यमियों को मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा शासन स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही माल की खरीद-फरोख्त में भी सहयोग सुनिश्चित किया जाए। जल निगम को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। कार्यों के दौरान खराब की गई सड़कों को नियमानुसार ठीक कराया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सभी पंचायतों में पंचायत भवन बनाए जाएं तथा पंचायत सहायकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार विकसित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से खुले रहें, पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मी एवं दवाइयां उपलब्ध हों। जहां चिकित्सकों की कमी है, वहां शीघ्र भर्ती कराई जाए। अस्पतालों में खराब वाहनों एवं स्क्रैप का नियमानुसार निस्तारण किया जाए तथा वाहन चालकों की भर्ती के लिए निविदा प्रक्रिया अपनाई जाए। नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए गए कि स्ट्रीट वेंडरों को ऐसे स्थानों पर दुकानें उपलब्ध कराई जाएं, जहां उनकी आजीविका प्रभावित न हो और यातायात भी बाधित न हो। सभी स्ट्रीट वेंडरों के लिए एकरूप दुकान व्यवस्था लागू कर शहर की सुंदरता बढ़ाई जाए। सेतु निगम, जल निगम, नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए तथा जहां कार्य रुका हुआ है, उसे समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि स्कूलों में बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पीटी पीरियड में खेल-कूद गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि अपराध नियंत्रण के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाए तथा चौकी स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक विजयपाल आढती, विधायक हरेंद्र तेवतिया, विधायक धर्मेश सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नितिन गौड़, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जाबिर अली 151044786



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे