अवैध खनन पर शिकंजा, 5 ट्रैक्टर व 1 जेसीबी जब्त
महिदपुर: तहसीलदार संतुष्टि पाल द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पीली मिट्टी से भरे हुए 5 ट्रैक्टर एवं 1 जेसीबी मशीन को जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिना अनुमति के पीली मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर तहसीलदार संतुष्टि पाल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और सभी वाहनों को जप्त कर तहसील परिसर में खड़ा कराया गया।
तहसीलदार ने बताया कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा संबंधित वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती का संदेश गया है।
151188310
महिदपुर से थाना रिपोर्टर संजय जाट कि खास खबर

20260121152832936850788.mp4
20260121152842552277242.mp4
20260121152852809133016.mp4