प्रयागराज जिले से बड़ी खबर हंडिया क्षेत्र में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेम कुमार सिंह उर्फ लल्ले सिंह ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान की विशेष उपस्थिति रही। उनकी मौजूदगी में प्रेम कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसके बाद कोई अन्य प्रत्याशी सामने न आने से वे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही हंडिया ब्लॉक परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रेम कुमार सिंह को फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि वे हंडिया की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस मौके पर महेंद्र कुमार सिंह (ब्लॉक प्रमुख, हंडिया), महेश पांडे (जिला मंत्री, भाजपा प्रयागराज), मनोज बिंद (मंडल अध्यक्ष, कटहरा), राकेश बिन्द (मंडल हंडिया), गुड़िया सिंह सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा फास्ट न्यूज़ इंडिया

20260121084018766358057.mp4
20260121084044327584043.mp4
20260121084150201372503.mp4
20260121084209048671.mp4
20260121084240022734068.mp4
20260121084327722550133.mp4