EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पिछोर का मोती सागर तालाब बना बदहाली का शिकार, जलकुंभी और गंदगी से सौंदर्य नष्ट
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    19 Jan 2026 18:48 PM



पिछोर।नगर की सुंदरता का प्रतीक रहा मोती सागर तालाब आज अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। कभी खेल मैदान, धार्मिक स्थल और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पहचाना जाने वाला यह तालाब अब पूरी तरह जलकुंभी की चपेट में आ चुका है। तालाब के चारों ओर गंदगी फैल चुकी है और नगरवासियों की लापरवाही ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
तालाब किनारे स्थित मंदिरों में कीचड़ जमा हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि मजबूरन नगर के लोगों को स्वयं आगे आकर कीचड़ साफ करनी पड़ रही है।
गौरतलब है कि मोती सागर तालाब के पास पुराना किला और एक छोटा सा गार्डन भी स्थित है, जो कभी पिछोर की सुंदरता को और बढ़ाता था। लेकिन आज तालाब की दुर्दशा देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि शायद यह स्थान जलकुंभी से मुक्त हो भी पाएगा या नहीं।
इस संबंध में जब नगर परिषद के सीएमओ से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा इस ओर कोई विशेष रुचि नहीं ली जा रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद अब तालाब की सफाई कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक मोती सागर तालाब को उसकी पुरानी पहचान और सुंदरता वापस दिला पाता है।

20260119183155427788376.mp4

20260119183448105841254.mp4

2026011918472384727416.mp4



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना