EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मरदह के अटल उद्यान में संपन्न हुआ हिंदू महासम्मेलन
  • 151176333 - ARYAN SINGH 0 0
    19 Jan 2026 14:33 PM



मरदह (गाजीपुर) के महाहर रोड स्थित अटल उद्यान, गाधिपुरी में रविवार, 18 जनवरी 2026 को सकल हिंदू समाज आयोजन समिति (खंड मरदह) द्वारा एक विशाल 'हिंदू सम्मेलन' का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक रमेश जी ने हिंदू समाज की एकजुटता और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका को रेखांकित किया।जिला प्रचारक प्रभात जी और जिला कार्यवाह बिपिन सिंह ने भी समाज को जागरूक करने तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता लल्लन सिंह ने की। मंच पर कबीर पंथ के महंत जी भी उपस्थित रहे।आयोजन को सफल बनाने में राजेश जी (खंड कार्यवाह) और विपिन जी (खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख) की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ हुआ। आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। आर्यन सिंह 151176333



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे