आगरा। दीवार निर्माण के दौरान जमीनी विवाद के बाद पड़ोसियों में हुए झगड़े में दोनों पक्ष से करीब 9 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
थाना पिनाहट के गांव अर्जुनपुरा में शनिवार दोपहर करीब 11 बजे प्रहलाद सिंह दीवार निर्माण के दौरान पड़ोसी रविन्द्र कुमार की जगह में बनी भैंसें के चारे के लिए नांद को तोड रहा था। जिसका विरोध करने पर प्रहलाद पक्ष से लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमे दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में रविन्द्र पक्ष से रामरती, पवन कुमार, निशांत, रविन्द्र कुमार, नीरज, कमलादेवी, सोनू और प्रहलाद पक्ष से ईश्वरी देवी और मधु देवी बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट मे भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का उपचार किया गया है। रविन्द्र पक्ष द्वारा थाने में तहरीर दी गयी है।
रिपोट - राम निवास 151112186
