फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
#जियाउल हक़ खान डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज फास्ट न्यूज इंडिया चैनल पीलीभीत
लापता युवती का मामला तूल पकड़ता जा रहा, आरोपियों की मां ने बड़ी बहन के घर पहुंचकर दी धमकी
बकरी चराने गई एक युवती के अचानक गायब हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती की मां ने पड़ोसी जनपद के एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 14 जनवरी को उसकी बेटी जंगल में बकरी चराने गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर युवती का कोई सुराग नहीं लग सका।
महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी का विवाह लखीमपुर खीरी जनपद के थाना सम्पूर्ण नगर क्षेत्र के गांव कमलापुरी में हुआ है। आरोप है कि खीरी जनपद के थाना पलिया क्षेत्र के गांव कटनी कुलवरिया निवासी विशाल पुत्र रामनारायण ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
आरोपी युवक की मां सुमंती देवी ने युवती की बड़ी बहन के ससुराल पहुंचकर जमकर धमकी दी और उल्टा आरोप लगाने लगी कि उसका बेटा कहीं गायब कर दिया गया है। इतना ही नहीं, महिला वहां से अपने विवाहित पुत्रवधू को भी साथ ले गई
पीड़िता की मां ने मामले में अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
