यूपी प्रतापगढ़। ममतामई माता शांति देवी की 15वीं पावन स्मृति में माता शांति देवी सामाजिक सद्भावना समारोह का आयोजन चिलबिला पट्टी रोड स्थित महुली के रेखा सदन में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। जिसमें पूरे जनपद से खोज कर लाए गए 55 दृष्टिबाधित लोगों को विविध उपहार देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांग देवी प्रसाद को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इसी प्रकार अनेक वृद्धजनों को सहारा देने के लिए छड़ी भेंट की गई और क्षेत्र के 521 जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया। जनपद के विविध क्षेत्र से चिकित्सा, साहित्य, समाजसेवा, विधि, व्यापार, शिक्षा, प्रशासन आदि क्षेत्रों के 103 लोगों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए अभिनन्दित किया। इस अवसर पर सी0एम0ओ0 कार्यालय, श्री राम भद्राचार्य चित्रकूट के नेत्र चिकित्सकों व आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा शिविर का आयोजन कर सेवाएं दी गई। निःशुल्क दवाई का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में माता शांति देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि रोशनलाल उमरवैश्य महान माता के योग्य पुत्र हैं। आज का कार्यक्रम प्रेरणादाई है। हमारी संस्कृति में माता-पिता और बुजुर्गों को उच्च स्थान प्राप्त है। उनकी सेवा प्रमुख है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास अमित कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा कि परोपकार ही सबसे बड़ा पूण्य और दूसरों को पीड़ा देना सबसे बड़ा पाप है। रोशनलाल उमरवैश्य मनुष्यों की सेवा के साथ-साथ जीव जंतुओं की भी सेवा करते हैं जो अनुकरणीय है। कार्यक्रम में उद्घाटन अतिथि के रूप में बोलते हुए सीओ सिटी ट्रैफिक अनिल कुमार राय ने यातायात के नियमों के पालन के लिए आग्रह के साथ कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260116202332614451042.mp4
20260116202401998678880.mp4
20260116202420619765273.mp4
20260116202440150344074.mp4
20260116202450484413628.mp4
20260116202509265180355.mp4
20260116202737721668503.mp4
20260116202743817220410.mp4
20260116202927670806210.mp4
20260116202939986583433.mp4
20260116202949322520551.mp4
20260116203058308176020.mp4
20260116203539400263275.mp4
20260116203553613736063.mp4
20260116203611410171852.mp4