फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। ढोलना थाना से बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा को मथुरा भेजे गए एसआई टीकम सिंह की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया। ड्यूटी खत्म कर घर लौटने की तैयारी करते समय एसआई की तबियत बिगड़ गई थी। मथुरा, नोएडा के बाद आगरा में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर पर ढोलना थाना पुलिस ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।
ढोलना इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में ढोलना थाना पर एसआई टीकम सिंह ने कार्यभार संभाला था। कुछ दिन ड्यूटी करने के बाद उन्हें थाना से ही सुरक्षा व्यवस्था में बांके बिहारी मंदिर मथुरा भेज दिया गया। गत 24 दिसंबर को उनकी ड्यूटी समाप्त हुई, इसके बाद वह मथुरा से घर के लिए तैयारी करने लगे। तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। उनके स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद गोरहा कला, थाना कांगरोल जिला आगरा से परिवार के लोग भी पहुंच गए। मथुरा में उपचार के बाद भी स्वास्थ्य लाभ नहीं होने पर उन्हें नोएडा भेजा गया। यहां से परिवारीजन रेफर कराकर आगरा एसएन मेडिकल कालेज ले आए। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी पर ढोलना थाना पुलिस ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
