फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में बिजली का बिल जमा करने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे हादसे में तीनो युवक गंभीर से घायल हो गये। जिने स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एम्बुलेंस से कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जिला अस्पताल में घायलों का इलाज करने के बाद उनकी हालत को गंभीर देखते हुए तीनो घायलो को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
बताया जाता है कि ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नमेनी निवासी 23 वर्षीय आशीष पुत्र सुशील कुमार अपने चचेरे भाई 17 वर्षीय मोनू पुत्र गौरव सिंह व साथी 16 आशीष पुत्र मुनीश के साथ बाइक द्वारा शुक्रवार को बिजली का बिल जमा कराने जा रहा था। जैसे ही उसकी गांव बढबारी पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने तीनो घायलो की हालत गंभीर को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने तीनो घायलो को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
