फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र में नदरई स्थित हजारा नहर में दूध से भरा एक टैंकर रेलिंग तोड़कर गिर गया। हादसे में टैंकर में फंसे चालक और एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया। टैंकर दूध से भरा हुआ था और फिरोजाबाद से अलीगढ़ के छर्रा जा रहा था। हजारा नहर पुल से गुजरते समय टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। टैंकर के नहर में गिरने से तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के लोगों और नहर से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने नहर में गिरे टैंकर में फंसे चालक अरविंद और गौरव नामक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अशोक नगर स्थित सीएचसी कासगंज भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक, यह टैंकर बालाजी दूध डेयरी का है, जो फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र में स्थित है। चालक करवेंद्र और गौरव दोनों फिरोजाबाद के नगला धीर गांव के रहने वाले हैं। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
