अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शुक्रवार को कोहरा छाने से रंगते नजर आए वाहन, बढ़ी गलन
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 23 43
    16 Jan 2026 19:28 PM

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। मौसम के मिजाज ने शुक्रवार को फिर करवट बदल ली। पांच दिन से निकल रही चटक धूप ने गलन भरी सर्दी से राहत दी थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह घना कोहरा और शीतल हवा की वजह से लोग कंपकंपा गए। शुक्रवार की सुबह तक घना कोहरा छाए रहने के बाद दोपहर में धूप निकलने के बाद भी गलन भरी सर्दी से राहत नहीं मिली। ठिठुरन भरी सर्दी के कारण लोंग गली-मोहल्लों और बाजारों में लोग जगह-जगह अलाव जलकर उनके सहारे बैठे दिखाई दिए। सर्दी से बचने के लिए अधिकांश लोग जरूरी कार्यों से ही घरों से बाहर निकल रहे है। मध्यरात्रि से शुरू हुए घने कोहरे ने भारी व हल्के वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। कोहरे की बजह से वाहन फाॅग लाइट जलाकर धीमी गति से गुजरते दखे। गुरुवार को शाम होते ही आसमान में कोहरे की सफेद चादर घिरना शुरू हो गई। रात होते होते यह गहरी होकर कोहरे में तब्दील हो गई। शुक्रवार की सुबह कड़ाके की सर्दी के बीच दोपहर में निकली धूप की तपिश का असर हल्का महसूस हुआ। सबसे अधिक राहत बच्चे-बुजुर्गों को धूप सेकने से मिली। शाम को आसमान में बादल छाने पर लोग बिस्तर में जा दुबके। ठंडी हवाओं ने जनमानस की परेशानी और अधिक बढ़ा दी। ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में काफी गिरावट बनी रही। धूप निकलने के बाद भी सर्दी का अहसास कोहरे से अधिक बना रहा। धूप निकलने से लोग खुश नजर आए। घरों की छतों पर परिवार के साथ लोग बैठे दिखाई दिए। शाम होते ही तापमान में गिरावट हुई। शाम को करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाए चलती रही। जिससे लोगों को धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन और गलन भरी सर्दी का अहसास होता रहा। कस्बा के बारहद्रारी, सराफा बाजार, गुडमंडी, कालेज रोड, तिराहा बाजार में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के समाने बैठे दिखे। सुबह-शाम गलनभरी सर्दी का एहसास जारी है। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222

Subscriber

188578

No. of Visitors

FastMail