फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थोक अनुज्ञापन (एफ.एल.-2) धारक आशुतोष सक्सेना के पास संचित ऐसी मदिरा, जो आबकारी नियमों के अनुसार बिक्री योग्य नहीं थी, उसके कुल 371 पेटी अवशेष स्टॉक का विधिवत विनष्टीकरण किया। यह कार्रवाई उप आबकारी आयुक्त, प्रयागराज प्रभार राजेन्द्र प्रसाद की देख-रेख में सम्पन्न हुई। विनष्टीकरण की प्रक्रिया जिलाधिकारी द्वारा नामित उप जिलाधिकारी (न्यायिक) पट्टी अनुराग सिंह तथा जिला आबकारी अधिकारी प्रतापगढ़ अखिलेश्वर नाथ सिंह की मौजूदगी में आबकारी नीति में निहित प्राविधानों के अंतर्गत पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि अवशेष मदिरा का निस्तारण सभी मानकों एवं नियमों के अनुसार कराया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा के संग्रह, बिक्री अथवा परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260116192427497383112.mp4