उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले से बड़ी खबर…
हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र अंतर्गत कस्बा मीर सराय निवासी शिव सिंह की पुत्रवधू बीते कुछ महीनों से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता है। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में उनके ही चचेरे भाई के बेटे विपिन और उसके गुरु विवेक, जो कि मीर सराय के ही निवासी हैं, की भूमिका संदिग्ध है।
पीड़ित शिव सिंह का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से प्रशासन में बैठे आला अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी पुत्रवधू का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान है।
अब सवाल यह उठता है कि
जब एक परिवार महीनों से न्याय की गुहार लगा रहा है,
तो फिर प्रशासन की कार्रवाई ज़मीन पर क्यों नहीं दिख रही?
देखिए हरदोई से कैमरामैन अखिलेश सिंह के साथ शिवांशु सिंह की रिपोट
20260116190821291400825.mp4
