अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मैंने छोड़ी जमीन, अब आरोप लगाने वाले दिलाएं कब्जा ,बुजुर्ग महिला को मोहरा बनाना बंद करें विरोधी -​ विधायक अरविंद पांडेय
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    16 Jan 2026 18:43 PM

विजपुरी प्रकरण: चुनाव आते ही छवि धूमिल करने की साजिश का लगाया आरोप

फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड बाजपुर/गदरपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने गुरुवार को स्कूल की भूमि विवाद को लेकर बेहद कड़ा और आक्रामक रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुँचकर विधायक ने न केवल ज्ञापन सौंपा, बल्कि प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया कि स्कूल की भूमि पर पीड़ित पक्ष को आज ही कब्जा दिलाया जाए। विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि वह स्वयं उस भूमि से अपना दावा छोड़ चुके हैं, अब प्रशासन और उन पर आरोप लगाने वाले लोग सामने आएं और पीड़ित बुजुर्ग महिला को उसका हक दिलाने में भूमिका निभाएं। ​एसडीएम अमृता शर्मा से वार्ता के दौरान अरविंद पांडे ने विरोधियों पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि विजपुरी गाँव की बुजुर्ग महिला और उनके बेटे का सहारा लेकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब-जब चुनाव नजदीक आता है, विरोधी मेरी छवि को धूल करने की साजिश रचने लगते हैं। पात्र लोगों को मोहरा बनाकर राजनीतिक रंजिश साधने का काम किया जा रहा है।" विधायक ने स्पष्ट किया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर न्याय के पक्षधर हैं और अब इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। ​विधायक ने प्रशासन को सचेत करते हुए कहा कि यह कोई सामान्य अनुरोध नहीं है, बल्कि वह स्वयं जिम्मेदारी लेकर यह निर्देश दे रहे हैं कि पीड़ित को आज ही जमीन पर काबिज कराया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित स्कूल की भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा बना हुआ है, जिससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि आज भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो इसे शासन के आदेशों की अवहेलना और कानून का अपमान माना जाएगा। उन्होंने साफ किया कि जनहित और शिक्षा से जुड़ी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक के इन तीखे तेवरों के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता और विधायक के सख्त रुख को देखते हुए एसडीएम अमृता शर्मा ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पीड़ित पक्ष में अब यह उम्मीद जगी है कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से उन्हें न्याय दिलाएगा। शाहनूर अली 151045804

Subscriber

188578

No. of Visitors

FastMail