मरदह गाजीपुर । मरदह थाना क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय बोगना में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। चोरों ने विज्ञान लैब और कंप्यूटर सहित कई महत्वपूर्ण सामान चुराए और तोड़फोड़ की जानकारी के अनुसार, चोरों ने विद्यालय के कमरों में घुसने के लिए रोशनदान के जंगले को तोड़ा। अंदर दाखिल होने के बाद उन्होंने एक-एक कर विद्यालय के चार से पांच कमरों के ताले तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।चोरों ने विज्ञान लैब में रखी महत्वपूर्ण सामग्री और 'इको क्लब' के सामान चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, विद्यालय में लगा इनवर्टर और कई कंप्यूटर भी चोरी हो गए। जो कंप्यूटर सेट वे नहीं ले जा सके, उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया गया।मिड-डे मील (एमडीएम) का राशन, स्पोर्ट्स किट और खेल सामग्री पर भी चोरों ने हाथ साफ किया। अराजकता फैलाते हुए चोरों ने विद्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टर भी फाड़ दिए, जिससे दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा।सुबह जब विद्यालय खुला और सारा सामान बिखरा मिला, तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।विद्यालय में हुई इस बड़ी चोरी और तोड़फोड़ की घटना से क्षेत्र के लोगों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। मरदह थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिपोर्ट -आर्यन सिंह 151176333
