फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में एक चावल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना से यातायात बुरी तरह बाधित हो गया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही जगदीशपुर चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने यातायात को सुचारु करने के लिए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने पलटे हुए ट्रक को सड़क के किनारे हटवाया, जिससे जाम की स्थिति में सुधार हुआ और मार्ग सामान्य हो सका। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
