अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बबराला में भव्य हिंदू सम्मेलन में समाज के सैंकड़ो महिला - पुरुषों ने हिदुओं को संगठित कराने का लिया संकल्प
  • 151030950 - SURENDRA SINGH 22 54
    15 Jan 2026 18:19 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया संभल : सम्भल जनपद के कस्बा बबराला में सकल हिंदू समाज, केशव बस्ती के तत्वावधान में योग पार्क में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ के साधक नरेंद्र राघव सहित अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पांच कुंडीय यज्ञ कराकर किया गया। यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर समाज की एकता, शांति और समृद्धि की कामना की।
सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुषों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।
मुख्य वक्ता सांकरा घाट आश्रम के महंत रविकांत महाराज जी ने अपने उद्बोधन में समाज को जाति, पंथ और वर्ग की संकीर्णताओं से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है कि हिंदू समाज आत्मनिर्भर, सशक्त और संगठित बने। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि कमजोर समाज का कोई साथ नहीं देता, इसलिए हमें अपनी एकता और सामर्थ्य को पहचानना होगा।
आर एस एस मेरठ प्रांत के शारीरिक शिक्षण प्रमुख धर्मेंद्र धवल ने संघ की पृष्ठभूमि, विचारधारा और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संघ संस्कार, सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख सुधा गौतम ने ‘पंच परिवर्तन’ की अवधारणा को विस्तार से समझाते हुए सामाजिक बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही और महिलाओं को सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यों में आगे आकर नेतृत्व करना चाहिए।
कार्यक्रम में विभाग प्रचार प्रमुख अरुण कांत, जिला प्रचारक दीपक, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ‘रिंकू’, संघ के जिला प्रचारक दीपक, नगर चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय, भाजपा नेता दीपक यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिखर गोयल, श्याम बिहारी मिश्र सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजन में अनिल वार्ष्णेय नेपाली, विपिन वार्ष्णेय, ऋषभ, केपी यादव, हरिओम गुप्ता, भुवनेश शर्मा, सुनील शर्मा, जगदीश वार्ष्णेय, धर्मपाल गुप्ता, कविता वार्ष्णेय, अभिषेक कांत, अरुण कुमार ‘डिंपल’, आकाश वार्ष्णेय, जगदीप गुप्ता, सुधीर सोनी, शरद यादव, सोरन सिंह, प्रशांत वार्ष्णेय सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सहभागिता कर सम्मेलन को सफल बनाया।
सम्मेलन का समापन समाज को संगठित, जागरूक और राष्ट्रहित में सक्रिय रहने के संकल्प के साथ हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
रिपोर्ट: सुरेन्द्र सिंह 151030950.



Subscriber

188578

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी