EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेवा समर्पण संस्थान ने मनाया 26वा समरसता खिचड़ी सहभोज, बाराचवर में उमड़ा जनसैलाब
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 22 65
    15 Jan 2026 13:32 PM



 

स्लग - सेवा समर्पण संस्थान ने मनाया 26वा समरसता खिचड़ी सहभोज । बाराचवर में उमड़ा जनसैलाब

खबर गाजीपुर जिले से है । जहां बाराचवर ब्लॉक क्षेत्र में आज अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम से सम्बद्ध सेवा समर्पण संस्थान गाजीपुर द्वारा लगातार 26वें वर्ष समरसता खिचड़ी सहभोज का आयोजन  जहूराबाद विधान सभा के बाराचवर क्षेत्र में स्थित श्री योगेन्द्र सिंह बडगैया चौहान इन्टर कालेज बरेजी में संपन्न हुआ I इस मौके पर (मुख्य अतिथि) राज्य सभा सांसद नीरज शेखर सहित (विशिष्ट अतिथि) ओमप्रकाश राय (जिलाध्यक्ष) व (पूर्व विधायक) कालीचरण राजभर जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया । इस मौके पर आयोजक मण्डल में जहुराबाद विधानसभा के प्रखर (युवा प्रत्याशी) डा. अनिल कुमार चौहान , सुधीर सिंह, वृजेन्द्र सिंह (ब्लॉक प्रमुख) व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह (झाबर) सहित विरेन्द्र चौहान इत्यादि ने अतिथियों का अंग वस्त्रण एवं फूल माला से स्वागत किया I इस कार्यक्रम में क्षेत्र से  करीब दो हजार की संख्या में उपस्थित मुसहर , डोम , बाँसफोर , नट , नोना चमार व अन्य दलित जातियों के उपस्थित बन्धुओं तथा अन्य सभी जातियों के लोगों को एक साथ खिचड़ी खिलाया गया व गरीब लोगों को हजारों कम्बल वितरित किया गया I इस कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए , मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा की अगर हमें सनातन धर्म के खोये गौरव को पुनः प्राप्त करना है , तो जातिगत भेद- भाव, असमानता तथा छुआ-छूत को तुरंत दूर करना पड़ेगा । और इसके लिए इस तरह के समरसता सहभोज एवं सम्मलेन का गाँव- गाँव में आयोजन करना पड़ेगा I इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए , भारतीय जनता पार्टी के (जिलाध्यक्ष) ओम प्रकाश राय जी ने कहा की अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम तथा सेवा भारती जैसे संगठनों ने देश के वनवासी दलित तथा पिछड़े समाज के सर्वांगीण विकास तथा समरसता हेतु अथक प्रयास किया है I जबकि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी तथा सरकारी मशीनरी सामाजिक समरसता तथा समानता के लिए प्रतिबद्ध है I वहीं विशिष्ट अतिथि (पूर्व विधायक) कालीचरण राजभर ने अपने विधान सभा क्षेत्र में ऐसा आयोजन करने के लिए सेवा समर्पण संस्थान के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया I वहीं अन्य विशिष्ट अतिथियों जिसमें रामराज वनवासी , राममूर्ति बाँसफोर  तथा मदनलाल भारती ने अपने संबोधन में आह्वाहन किया कि यदि समाज का विकसित वर्ग पिछड़ा दलित वनवासी समाज को आदर व सम्मान देते हुए , अपना सहोदर मान ले तो यह देश तत्काल विकसित देश बन जायेगा तथा समाज में अमन चैन खुशहाली का माहौल बन जायेगा I वहीं सेवा समर्पण संस्थान के पदाधिकारियों जिसमें नीरज श्रीवास्तव , जीतेन्द्र सिंह , बबलू जायसवाल , हरिहर वनवासी , मंगरू बनवासी , प्रभाकर त्रिपाठी , संतोष जायसवाल इत्यादि ने आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई I जबकि इस कार्यक्रम का संचालन उत्थान फाउनडेशन के (सचिव) संजीव कुमार गुप्त किया । वहीं इस कार्यक्रम के अंत में आए हुए , सभी लोगों का सुधीर सिंह (प्रबंधक) श्री योगेन्द्र सिंह बडगैया चौहान इंटर कालेज बरेजी ने आभार व्यक्त किया I  देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट

बाईट - निरज शेख़र (सांसद) राज्य सभा ।

बाईट - संजीव कुमार गुप्ता (संस्थापक) सेवा समर्पण संस्थान गाज़ीपुर ।

2026011513160951644450.mp4

2026011513172446035253.mp4

20260115132124703614802.mp4

20260115132138174221707.mp4

20260115132934784720523.mp4



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे