यूपी गाजीपुर । मरदह क्षेत्र में स्थित पीपनार ग्राम सभा के ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर आज दिन बुधवार को वार्षिक मेले का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 150 साल पुरानी इस परंपरा में इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया । वहीं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन- पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं । वहीं श्रद्धालुओं ने बुढ़वा बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की । इस मेले में बच्चों के खिलौने, मिठाइयों और घरेलू सामानों की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही । जिसने ग्रामीण सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया । इस भव्य मेले के सफल आयोजन में मुख्य आयोजक पीपनार गांव के ग्राम प्रधान पद के प्रबल दावेदार जीउत सिंह चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही । उनके नेतृत्व में मेले की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित करते हुए , सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम किया गया था । जबकि इस मंदिर के संरक्षक अनुभव दास की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम संपन्न हुए । उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता और लोगों की गहरी आस्था पर प्रकाश डाला । इस मेले के दौरान जहूराबाद विधानसभा के युवा प्रत्याशी डा. अनिल सिंह चौहान भी उपस्थित रहे । उन्होंने क्षेत्रीय जनता के उत्साह की सराहना करते हुए , कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं । वहीं कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने मेले में आए , सभी दुकानदारों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
20260115105246183675865.mp4
20260115105257905412018.mp4
20260115105830103288652.mp4
