मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विगत 1963 से निरंतर आयोजित हो रही राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति 14 जनवरी को मां भगवती के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का आयोजन मां भगवती सेवा संस्थान के सानिध्य में मां भगवती स्पोर्टिंग क्लब (स्व. राम बहादुर सिंह मेमोरियल) के तत्वावधान में किया गया, जिसका आज भव्य समापन हुआ।
प्रतियोगिता में राज्य एवं अन्य क्षेत्रों से आई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ, देवरिया, झारखंड, आजमगढ़ सहित कई टीमों ने हिस्सा लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग में भदोही, चकरमा, लमही, गोसाईपुर, आयर सहित अन्य स्थानीय टीमों ने दमखम दिखाया।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में ऊँची कूद, लंबी कूद, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
परिणाम इस प्रकार रहे—
कबड्डी (महिला वर्ग):
प्रथम स्थान – लमही
द्वितीय स्थान – चकरमा
कबड्डी (पुरुष वर्ग):
प्रथम स्थान – गोसाईपुर
द्वितीय स्थान – आयर
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल लीग मुकाबले मिर्जापुर, देवरिया एवं लखनऊ के बीच खेले गए, जिसमें मिर्जापुर और लखनऊ की टीमें फाइनल में पहुँचीं। समाचार लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला जारी था।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और अनुशासन की सराहना की। रिपोर्ट- सूर्यांश द्विवेदी
