EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लोटस ग्रुप द्वारा आयोजित बाल मेला एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह सम्पन्न
  • 151159343 - RAKESH SEN 0 0
    11 Jan 2026 19:07 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मप्र बंगरेड स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में लोटस ग्रुप द्वारा 11 जनवरी रविवार को लोटस कॉन्वेंट स्कूल बंगरेड में बाल मेला -2026 का आयोजन किया गया बाल मेले के मुख्य अतिथि..जिला पंचायत अध्यक्ष अंतरसिंह जी देवड़ा, शिवसेना युवा प्रदेश अध्यक्ष-UBT  प्रभात पुरानिया, जनपद अध्यक्ष  उमरावसिंह,जनपद उपाध्यक्ष  अजबसिंह जी देवड़ा, कमलसिंह राजावत, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकुमार राबड़, बापूसिंह कुशवाह,विहिप जिला धर्माचार्य प्रमुख श्रवण शर्मा,शैलेन्द्र सिंह सोलंकी,पार्षद  तरुण जी आचार्य, पार्षद  विजयंत गोसर, पार्षद  कुशल गेहलोत, विहिप तहसील अध्यक्ष  भीमसिंह जी डोबरिया,शिवसेना महासचिव  राजेश जी कायस्थ,शिवसेना जिला उपाध्यक्ष रजत जी जायसवाल, बजरंग दल तहसील सह संयोजक  धीरज जी यादव,शिवसेना नगर अध्यक्ष संतोष  बगेरवाल इत्यादि गणमान्य जन थे कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं विवेकानंद जी का पूजन कर किया गया ! तथा फीता काटकर विधिवत मेले का शुभारंभ किया गया स्वागत उद्बोधन में संस्था संचालक श्री जितेंद्रसिंह राजावत ने चार साहिबज़ादो के बलिदान को स्मरण किया एवं बताया कि निरंतर 21 वर्षों से बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है ! जिसमें प्रतिवर्ष 10 हजार से अधिक गणमान्यजनों की उपस्थिति रहती है यह मेला बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किया जाता है ! संस्था के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों , मनोरंजक स्टॉल तथा विभिन्न सामग्रियों के 150 स्टॉल लगाए गए ! मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र मिक्की माउस,गेम्स एवं झूले , नाव तथा भूत बंगला इत्यादि रहे ! लोटस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के विद्यालय लोटस कॉन्वेंट स्कूल बंगरेड , लोटस इंटरनेशनल स्कूल बंगरेड,बड़नगर, खरसौद कलां के समस्त छात्र/छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे ! इसके साथ ही पूर्व छात्र मिलन समारोह भी आयोजित किया गया आसपास के ग्रामीण अंचल के कई बच्चों ने अपने परिवार सहित मेले का आनंद उठाया इस आयोजन में लोटस स्कूल के समस्त प्राचार्य क्रमशः  ललिता जी भाटिया ,  प्रवीण जी आत्रे,  राजेंद्रसिंह जी पटेल , राहुल जी शर्मा ,  सोनू जी श्रीवास्तव ,  विनोद जी सोलंकी भी उपस्थित रहे अतिथि उद्बोधन के पश्चात  आदर्शदीपसिंह जी राजावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ! राकेश सेन 151159343



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे