EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गंगा एक्सप्रेस-वे:के फास्टैग टोल बूथ का बदायूं में सफल ट्रायल।
  • 151082090 - SHIV OM 22 54
    11 Jan 2026 11:36 AM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक सफर को आसान बनाने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे अब संचालन के करीब है। जिले में शुक्रवार को बिसौली क्षेत्र के समीप किलोमीटर संख्या 146 पर बने टोल बूथ का ट्रायल पूरा किया गया। ट्रायल के दौरान फास्टैग आधारित अत्याधुनिक टोल प्रणाली की जांच की गई, जिसमें वाहन बिना ब्रेक लगाए टोल से गुजरते गए।शुक्रवार को हुए इस ट्रायल में अदाणी इंटरप्राइजेज के अधिकारी कार से मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं की कार सहित अन्य वाहनों को टोल बूथ से निकाला। दूर से ही फास्टैग स्कैन होते ही बैरियर अपने आप खुल गया और वाहन निर्बाध गति से आगे बढ़ते चले गए। इससे स्पष्ट हो गया कि टोल प्रणाली पूरी तरह से तैयार है और यातायात में किसी प्रकार की रुकावट नहीं होगी।गंगा एक्सप्रेस-वे का लगभग 93 किलोमीटर लंबा हिस्सा बदायूं जिले से होकर गुजरता है, जो इस जनपद के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए जिले में तीन इंटरचेंज बनाए गए हैं जो वजीरगंज के वनकोटा, बिनावर के घटपुरी और दातागंज के पापड़ गांव के पास हैं।

 

निर्माण एजेंसी द्वारा सरकार को प्रगति रिपोर्ट सौंप दी गई है। कुछ छोटे-मोटे शेष कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी माह के अंत तक गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन हो सकता है, जिसके बाद मेरठ से प्रयागराज की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी। रिपोर्ट शिव ओम 151082090



Subscriber

188454

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे