फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बड़नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार एवं उनकी टीम द्वारा झांसी (उत्तरप्रदेश) के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिनसे घटना में चोरी गए माल के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
घटना का विवरण
फरियादी शेखर पिता ओमप्रकाश रावल, निवासी व्यास कॉलोनी बड़नगर ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शादी समारोह में शामिल होने उज्जैन गया हुआ था। इस दौरान उसका व्यास कॉलोनी स्थित मकान सूना था। अगले दिन वापस लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है तथा अलमारी के ताले भी तोड़े गए हैं। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 752/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जांच एवं गिरफ्तारी
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान एक नीले रंग की बलेनो कार क्रमांक UP-93 CE-3665 संदिग्ध पाई गई। वाहन की जानकारी लेने पर उसके झांसी (उत्तरप्रदेश) में पंजीकृत होने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम झांसी पहुंची, जहां वाहन मालिक से पूछताछ में जानकारी मिली कि घटना के समय उक्त वाहन उमेश वर्मा एवं उसके साथी अरविंद एवं भूपेन्द्र द्वारा देवास (मध्यप्रदेश) जाने के लिए उपयोग किया गया था। इसके बाद तकनीकी सहायता से आरोपियों अरविंद पिता परसराम कुशवाह एवं भूपेन्द्र प्रजापति उर्फ कौरया पिता मतादीन प्रजापति, निवासी बरुआसागर जिला झांसी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। घटना में शामिल तीसरे आरोपी उमेश वर्मा पिता रामकिशन, निवासी उदगुआ जिला दतिया की तलाश जारी है।
आपराधिक रिकॉर्ड
भूपेन्द्र उर्फ काली पिता मतादीन प्रजापति (26 वर्ष)
-
अपराध क्रमांक 39/2020 – धारा 379, 411 भादवि, थाना बरुआसागर, जिला झांसी (उ.प्र.)
-
अपराध क्रमांक 249/2025 – धारा 305(ए), 317(2), 331(4) बीएनएस, थाना बरुआसागर, जिला झांसी (उ.प्र.)
-
अपराध क्रमांक 752/2025 – धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस, थाना बड़नगर, जिला उज्जैन (म.प्र.)
अरविंद पिता परसराम कुशवाह (30 वर्ष)
-
अपराध क्रमांक 164/2013 – थाना बरुआसागर, जिला झांसी (उ.प्र.)
-
अपराध क्रमांक 752/2025 – धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस एवं धारा 2/3 उ.प्र. गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986, थाना बड़नगर, जिला उज्जैन (म.प्र.)
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्रसिंह गरवाल, सहायक उपनिरीक्षक सुनील देवके, प्रधान आरक्षक राहुलसिंह राठौर, आरक्षक महेश मौर्य, नारायण सरा, अजय चौहान, कैलाश गरवाल, सैनिक भूपेन्द्र बैरागी एवं सैनिक धर्मेन्द्र डाबी की सराहनीय भूमिका रही।
राकेश सेन 151159343
