EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विकासखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन
Link
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 0
    08 Jan 2026 17:17 PM



खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक क्षेत्र की जहां  लखनीपुर चौराहे पर  कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों‌ ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खेती के गुर बताए। किसान मेले का उद्घाटन उप निदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर ने किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकारों की तरफ से किसानों के लिए कई सुविधाएं दी जा रही हैं। किसानों को खेती की नई तकनीक अपनाकर कम लागत में ज्यादा पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने का निरंतर प्रयास कर रही है। किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, हर किसान को समय पर उचित दर पर खाद, सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर विशेष छूट का किसान अवश्य लाभ लें। आज के समय में फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि  वैज्ञानिक अंकित त्रिपाठी ने कहा कि गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में जागरूक करना है। किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। सहायक विकास अधिकारी  मजहर हुसैन ने बताया कि फसल बीमा के तहत किसान मुआवजा पाने के हकदार होंगे। उन्होंने किसानों को कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी देते हुए छूट का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान नकदी फसलों की खेती करके अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। गोष्ठी में पानी संस्थान के अंतर्गत पुरस्कार परियोजना के तहत स्टार लगाया गया जिसमें मचान विधि सब्जी की खेती मल्चिंग लोट टनल पाली हाउस बेड विधि से प्याज की रोपाई को प्रदर्शित किया गया गोष्ठी में शुक्ला प्रसाद शुक्ला,पवन सिंह,पीडी मिश्र, प्रधानगण अंगद वर्मा, चंद्रशेखर संतोष चौरसिया  रामदीन, देवेन्द्र पांडे, पानी संस्थान के कपीस जायसवाल, अभिनव पांडे रमेश सुभाष प्रियंका गुंजन नेहा विजयलक्ष्मी मौजूद रहे।                                                        गोंडा से पवन कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट 

20260108170807647636178.mp4



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे