फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद में इन दिनों कडाके की गलनभरी ठंड पड़ रही है। बुधवार सुबह भी गलन, कोहरे व ठिठुरन ने लोगों की कंपकंपी छुडा दी। घरों में ही रहकर लोग ठंड कम होने का इंतजार करते रहे। दोपहर के समय सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगों को कुछ घंटे के लिए राहत मिली तो लोगों ने अपने जरूरी कार्यों को निपटाया। शाम के समय सूर्यास्त होते ही फिर से ठंड बढ़ गई। लोग खुद को गर्म कपड़ों में लपेट अलाव के सहारे बैठकर समय गुजारते दिखाई दिए। पिछले कुछ दिनों से मौसम में ठंड बढ़ गई है। सुबह के समय गलन, कोहरा की वजह से लोगों की दिनचर्या गड़बडा गई। जरूरी कार्यों के लिए भी लोग घरों से बाहर नहीं निकले। दोपहर के समय सूर्यदेव ने कुछ देर के लिए दर्शन दिए तो लोग अपने कार्यों को निपटाने में जुट गए। बाजारों में भी चहल पहल दिखाई दी। लोगों ने अपने जरूरी सामान की खरीददारी की और घरों के लिए लौट गए। शाम को जैसे ही सूर्यास्त हुए तो लोगों के अलाव जल गए और खुद को गर्म कपडों में लपेटकर लोग ठंड से राहत पाने लगे। बुधवार को गलन भरी ठंड के चलते न्यूनतम आठ डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। शाम के समय सड़कों पर भी दोपहिया वाहनों की संख्या काफी कम रही। जरूरी कार्यों से गुजरते बाइक सवार भी खुद को पूरी तरह से गर्म कपडों में लपेटे हुए दिखाई दिए। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
