फास्ट न्यूज इंडिया राजस्थान गंगापुर सिटी के कुशाल गढ़ क्षेत्र में श्याम बाबा मंदिर के बाहर लगे आई लब गंगापुर सिटी साइन बोर्ड का प्रतीकात्मक दिल तोड़कर नहर में फेंकते की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दो युवक स्पष्ट रूप से दिल को तोड़कर नहर में फेंकते नज़र आ रहे हैं। घटना के बाद मानव सेवा संस्थान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद उदेई मोड़ पुलिस ने विशेष टीम बनाकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तकनीकी साक्षयौ सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। शहरवासियों में नाराजगी है और लोग सामाजिक संपति को नुक़सान पहुंचाने पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि यह सेल्फी पाइट पूर्व विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर व सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा लोकार्पण किया गया था जिसमें 1.50 लाख रुपए की लागत आई थी। जिसमें लाइटिंग पर 60 हजार रूपए जबकि दिल के प्रतीक पर 10 हजार का खर्च आया था। थानाधिकारी बृजेश तंबर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।साथ ही मोबाइल लोकेशन और सुरागों के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सामाजिक संपति को नुक़सान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अखिल कुमार गुरदैनिया 151173909
