आगरा। किशोरी और उसके माता पिता को बुरी तरह मारने पीटने और छेड़छाड़ करने के मामले में डीसीपी पूर्वी से शिकायत के बाद डेढ़ महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला थाना पिनाहट के गांव मोदीपुरा का है। यहां पांच नवम्बर को 2025 को दोपहर करीब दो बजे दरवाजे पर बैठे चंद्रभान सिंह और उनकी पत्नी गुड्डी देवी दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही आरोपित रामहरी, प्रमोद, धर्मसिंह, सत्यप्रकाश, निरोत्तम ने दो अज्ञात लोगों के साथ लाठी डंडों लेकर प्लाट पर जबरन अवैध कब्जा की नीयत से नापतौल शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर सभी आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। बचाव में आई चंद्रभान सिंह की बेटी छोटी देवी के साथ मारपीट की। जिसमें छोटी देवी ने तहरीर में बताया कि आरोपितों ने मेरे और मां के साथ छेड़छाड़ की और चोटी पकड़कर घसीटते हुए मारपीट की है। जिसमें डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल के आदेश पर घटना के करीब डेढ़ महीने बाद दो जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया है। रामनिवास 151112186
