पूरनपुर के ग्राम पिपरा मुजाप्त के प्रधान सड़क दुर्घटना में घायल, क्षेत्र में मचा हड़कंप
पूरनपुर (पीलीभीत)
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरा मुजाप्त के ग्राम प्रधान विनोद कुमार सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचकर प्रधान का हालचाल लेने लगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रधान सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें पूरनपुर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीलीभीत रेफर कर दिया
ग्रामवासियों और शुभचिंतक दुर्घटना पर चिंता जताते हुए प्रधान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। रिपोर्ट # जियाउल हक खां 151173981
